डॉ. अजेश कुमार वर्तमान मे कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के अधीन कृषि महाविद्यालय, नागौर (में सहायक आचार्य (पशुपालन) के पद पर कार्यरत है। इन्होंने अपनी स्तानक कृषि महाविद्यालय, जोबनेर तथा स्नातकोत्तर की उपाधि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के अधीन राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर से प्राप्त की है। विधावचस्पति की उपाधि राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (हरियाणा) से प्राप्त की है। डॉ अजेश कुमार ने कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, धारवाड़ (कर्नाटक) के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र, बागलकोट तथा विजयपुर पर पशु वैज्ञानिक के पद अपनी सेवा दी है तथा 2018 से 2022 तक कृषि विज्ञान केंद्र, चांदगोठी (चुरू) राजस्थान मे भी सेवा दे चुके है तथा 2022 से कृषि महाविद्यालय, नागौर मे सेवा दे रहे है। डॉ कुमार ने 25 से अधिक शोध पत्र ओर 30 से अधिक आलेख राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पत्रिकाओं मे प्रकाशित करवा चुके है इनके अलावा रेडियो वार्ता, पशुलकों के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी पुस्तिकाए, बच्चों के लिए प्रायोगिक मैनुअल और दो पुस्तक भी प्रकाशित करवा चुके है।
© 2026 SCIENTIFIC PUBLISHERS | All rights reserved.