Ghanshyam  Meena

डॉ.घनश्याम मीना जो कि वर्तमान में कृषि विज्ञान केन्द्र बून्दी में पशु वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत है ने अपनी स्नातक की उपाधि कृषि महाविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर से प्राप्त की है। जबकी स्नातकोत्तर की उपाधि राजस्थान कृषि महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के पशुधन उत्पादन विभाग से प्राप्त की है। विद्यावाचस्पति की उपाधि राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल के पशुधन उत्पादन एवं प्रबन्धन विभाग से प्राप्त की है। डॉ. मीना ने सन 2005 में कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाडा पर पशु वैज्ञाकि के पद पर चयति होकर 2007 तक अपनी सेवा देने के बाद 2007 से 2013 तक कृषि विज्ञान केन्द्र कोटा में सेवा दी और 2013 से अभी तक कृषि विज्ञान केन्द्र बून्दी में सेवा दे रहे है। इसके साथ ही कृषि विश्वविद्यालय कोटा के दो कृषि महाविद्यालयो उम्मेदगंज कोटा और हिण्डोली बून्दी में पशुधन उत्पादन एवं मुर्गीपालन प्रबन्धन विषय पढाते है। डॉ.मीना के 50 से अधिक शोधपत्र और आलेख राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओ में प्रकाशित हो चुके है साथ ही किसानो के लिए उपयोगी 20 से भी अधिक तकनीकि पुस्तिकाऐ प्रकाशित कर चुके है, 100 से भी अधिक टीवी और रेडियो वार्ता प्रसारित हो चुकी है। डॉ. मीना अपने उल्लेखनीय कार्य के लिए दो बार विश्वविद्यालय स्तर पर और एक बार जिला स्तर पर सम्मानित हो चुके है।

 


Murgi Palan (Poultry Farming) Hindi

Ghanshyam Meena
Hard Bound
  • 1,795.00 : 1,616.00

© 2026 SCIENTIFIC PUBLISHERS | All rights reserved.