डॉ. जीयालाल राम मो॰ जैसवार का जन्म
एक साधारण परिवार में आजमगढ़ जिले के बेलवाना
गाँव में, 1 जनवरी 1953 को हुआ
था। अपनी इंटरमीडिएट की शिक्षा
प्राप्त करने के बाद
1974 में
लेखक बम्बई आये तथा 19 फरवरी, 1975 को सीएसआईआर
-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, भारत सरकार, में उनकी नियुक्ति हुई। अपने कार्यों के साथ,
बम्बई विश्वविद्यालय से स्नातक
डिग्री प्राप्त कर, संस्थान
में अनवरत पदोन्नति प्राप्त करते रहे। लेखक ने 1985 में
मुंबई विश्वविद्यालय से पीएच॰डी॰
डिग्री प्राप्त की एवं
संस्थान में वैज्ञानिक पद पर
निरंतर पदोन्नति के साथ
आगे बढ़ते रहे। इस उनके
संशोधन कार्यों को देखते
हुए, मुंबई विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों
को पीएच॰डी॰ डिग्री प्रदान कराने हेतु लेखक को रिकोगनाइज्ड
गाइड नियुक्त किया। समुद्री पर्यावरण पर निरंतर
अन्वेषण कार्य में लगे हुए लेखक ने लगभग
80 इंडस्ट्रीज के नए
प्रकल्पों का सफलतापूर्वक
नेतृत्व किया एवं 300 से अधिक
कंपनियों के अध्ययन
में भाग लिया। परिणामस्वरूप डा. जीयालाल
राम वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक पद पर नियुक्त
किये गए। लेखक के शोध
कार्य विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हैं। लेखक ने 1989-90 में
अंटाक्र्टिका जाकर अपने अध्ययन को प्रकाशित
किया। डॉ. जीयालाल
राम मो॰ जैसवार की विज्ञान
क्षेत्र में उपलब्धियों एवं सामाजिक विकास हेतु कार्यो की पहचान
उन्हें कई अवार्डों
से पुरस्कृत किए जाने से है
© 2026 SCIENTIFIC PUBLISHERS | All rights reserved.