N. Sharma

डॉनगेन्द्र शर्मा ने पश्चिमी राजस्थान को मिर्गी रोग से मुक्त होने का सपना देखा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनका सपना पूरा हो। अपने सपने को पूरा करने के लिए डॉ. शर्मा पिछले 13 वर्षों से मिर्गी के निःशुल्क उपचार में लगे हैं। उपचार के साथ ही रोग के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी हो इसके लिए किताबें लिखने का महनीय कार्य भी कर रहे हैं। जब उद्देश्य  अच्छा हो, मानव हितकारी हो तो लक्ष्य तक पहुंचने में हमें कहीं   कहीं से मदद जरूर मिल जाती है। डॉ. नगेन्द्र शर्मा का इस मुहिम में जिन लोगों ने साथ दिया वे भी प्रशंसा के हकदार है। मनुष्य की सेवा करना ही मनुष्य का धर्म होता है। और उस धर्म का निर्वाह डॉ. नगेन्द्र शर्मा भली भाँति कर रहे हैं।


© 2025 SCIENTIFIC PUBLISHERS | All rights reserved.