डॉ. राजश्री बोथले वर्तमान में पृथ्वी एवं जलवायु विज्ञान क्षेत्र (एनआरएससी) में उप निदेशक हैं। इसके पूर्व वे प्रशिक्षण, शिक्षण और जनसम्पर्क समूह में समूह निदेशक के पद पर थी। आप एनआरएससी के क्षेत्रीय केंद्र जोधपुर और नागपुर में भी कई वर्षों तक कार्य कर चुकी हैं। आपने वीएनआईटी, नागपुर से पीएचडी, रुड़की विश्वविद्यालय (आईआईटी रुड़की) से एमई और शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर (एनआईटी, रायपुर) से बीई किया है। आपको सुदूर संवेदन और भूस्थानिक तकनीक के क्षेत्र में 35 वर्षों का अनुभव है। आप सरकारी प्रतिनियुक्ति पर सुदूर संवेदन और भौगोलिक सूचना प्रणाली में आईटीईसी विशेषज्ञ के रूप में मॉरीशस जा चुकी हैं। 35 वें भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल के सदस्य के रूप में आप अंटार्कटिक भी जा चुकी हैं। आपने कई तकनीकी प्रपत्र लिखे हैं। संवाद शैली में लिखी डॉ राजश्री की पहली पुस्तक “अंतरिक्ष एक खोज” को इसरो द्वारा प्रथम पुरस्कार और फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स द्वारा हिंदी श्रेणी में संदर्भ पुस्तक के तहत दिल्ली बुक फेयर 2020 में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिन्दी में उनकी रुचि के कारण उनके समूह को लगातार चार वर्ष ऊत्कृष्टता पुरस्कार मिल चुका है और व्यक्तिगत रूप से भी पुरस्कार मिल चुके हैं। रचनात्मकता के प्रति उनके जुनून के परिणामस्वरूप उन्होंने “प्लेटआर्ट” नामक पुस्तक का प्रकाशन किया है, जो खाद्य सामग्री को कला में बदलने पर है।
© 2025 SCIENTIFIC PUBLISHERS | All rights reserved.