Ram Pyare

डॉ. राम प्यारे का जन्म ग्राम - मनिकाडीह, पो॰ चन्डेसर, जिला- आजमगढ़ (.प्र.) में 09 नवम्बर, 1969 को हुआ था। डा. प्यारे कृषि स्नातक (1990), सस्य विज्ञान में परास्नातक (1992) में, एम.बी.. 1995 एवं बी.एड. 1997 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से, एवं पी.एच.डी. (सस्य विज्ञान) वर्ष 2000 में गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर से किया। डॉ. प्यारे सहायक प्राध्यापक (1998-2007), सह-प्राध्यापक (2007-2013) तथा प्राध्यापक के पद पर 2013 से सस्य विज्ञान विभाग, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विष्वविद्यालय, कानपुर में कार्यरत् है। आपने 45 शोध पत्र, एक पुस्तक, एक पुस्तक का अध्याय, 5 प्रैक्टिकल मैनुअल, 15 तकनीकी लेख लिखें एवं 18 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किये। आपने 3 पीएच-डी. एवं 20 एम.एस.सी. शोध ग्रन्थों में निर्देशन किया।


© 2026 SCIENTIFIC PUBLISHERS | All rights reserved.