राकेश व्यास को वन्यजीवों के व्यवहार और पारिस्थितिक अध्ययन का लगभग 30 वर्षों का अनुभव है। पक्षी विज्ञान और पर्यावरण में उनको विशेषज्ञता हासिल है। इन विषयों पर उनके लगभग 80 से अधिक वैज्ञानिक और सामान्य लेख राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में पढ़े गये हैं और पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी हिंदी और अंग्रेजी में तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और दो पर काम चल रहा है। वे प्राणी विज्ञान और पर्यावरण विषयों के स्नातकोत्तर हैं। वे राजस्थान वन्यजीव सलाहकार समिति के सदस्य रह चुके हैं और कोटा जिले के मानद वन्य जीव प्रतिपालक रहे हैं। पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत अनेक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं से उनका सदस्य और संरक्षक के रूप में जुड़ाव है।
© 2026 SCIENTIFIC PUBLISHERS | All rights reserved.